Mumbai Accident: कुर्ला में दिल दहला देने वाला हादसा, बस ने कई लोगों को कुचला, 3 की मौत, Video

Mumbai Accident: कुर्ला से अंधेरी जा रही एक इंट्रा सिटी बस ने सड़क पर कई लोगों को कुचल दिया. हादसे में तीन की मौत हो गई है. 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है.

Mumbai Accident: मुंबई के कुर्ला में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यहां एक बस अचानक बेकाबू हो गई और कई लोगों को कुचलती हुई निकल गई. बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

कई गाड़ियों को भी मारी टक्कर

बेकाबू इंटरसिटी की बस ने कई गाड़ियों को भी टक्कर मारा है. हादसे की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. मौके पर पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंचकर राहत और बचाव में जुटे हैं.

बस का ब्रेक हो गया था फेल

वहीं,घटना को लेकर शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा है कि बस कुर्ला स्टेशन से रवाना हुई थी. उसका ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया. ड्राइवर डर गया और उसने ब्रेक दबाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और बस की गति तेज हो गई. जिसके बाद बस आगे बढ़ती चली गई. उन्होंने कहा कि ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका और 30 से 35 लोगों से बस टकरा गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, 4 लोगों की हालत गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >