Maharashtra Politics: 'केजरीवाल अब पहले से ज्यादा खतरनाक', संजय राउत का बयान- केंद्र पर किया तीखा हमला

Maharashtra Politics:राउत ने कहा कि पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है. उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं तो लोग अब उनकी बात ज्यादा सुनेंगे और उनका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी जो नेता जेल गए वे ज्यादा मजबूत होकर बाहर आए.

Maharashtra Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने केंद्र पर हमला किया है. राउत ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल पहले से ज्यादा खतरनाक हो गये हैं. राउत ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लगता है कि पीएम मोदी को केजरीवाल से डर लगता है, और अब केजरीवाल और भी खतरनाक हो गये हैं. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल अब जेल से ही काम कर रहे हैं. ऐसे में लोग उनकी बात ज्यादा सुनेंगे.

संजय राउत ने किया ट्वीट

सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर संदय राउत ने लिखा कि भारत गठबंधन दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विरोध रैली का आयोजन कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी रैली में शामिल होंगे. राउत ने कहा कि पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है. उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जेल से ही सरकार चला रहे हैं तो लोग अब उनकी बात ज्यादा सुनेंगे और उनका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी जो नेता जेल गए वे ज्यादा मजबूत होकर बाहर आए.

विपक्ष कर रहा है दिल्ली में महारैली

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी मामले में  ईडी ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली की कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है. केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं में भी जबरदस्त आक्रोश है. गठबंधन के नेताओं ने फैसला किया है कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा. रैली में इंडिया गठबंधन के कई नेता जुटेंगे

दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल हैं आरोपी

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था. केजरीवाल पर आबकारी नीति से जुड़े एक धनशोधन मामले की ईडी जांच कर रही है. इससे पहले ईडी ने कई बाद सीएम केजरीवाल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. वहीं गिरफ्तारी के बाद ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

केजरीवाल से मुलाकात का समय

फिलहाल उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम छह से सात बजे के बीच आधे घंटे के लिए मिलने की अनुमति दी गई है.  इस अवधि का शेष आधे घंटे का समय केजरीवाल के वकीलों को उनसे मिलने के लिए दिया गया है. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >