Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी बोले- क्यूरियोसिटी, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से देश बनता है

मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों की चार प्रमुख खूबियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि छात्रों में सबसे अहम जिज्ञासा यानी सवाल पूछने की इच्छा होती है. इसके अलावा उन्होंने मोहब्बत, विनम्रता और ईमानदारी को भी छात्रों की महत्वपूर्ण विशेषता बताया.

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों को देश का भविष्य बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने छात्रों के बिना मजबूत नहीं बन सकता. इस दौरान उन्होंने छात्रों की चार प्रमुख विशेषताओं का जिक्र किया.

जिज्ञासा को बताया छात्रों की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जिज्ञासा है. छात्रों में सवाल पूछने और अलग-अलग विषयों को समझने की स्वाभाविक इच्छा होती है. उन्होंने कहा कि छात्रों को सवाल पूछने चाहिए और अलग-अलग मुद्दों को जानने की कोशिश करनी चाहिए.

राहुल गांधी- मोहब्बत छात्रों का एक महत्वपूर्ण गुण है

उन्होंने छात्रों की दूसरी विशेषता ‘मोहब्बत’ बताई. इसके बाद उन्होंने विनम्रता को छात्रों का एक महत्वपूर्ण गुण बताया. राहुल गांधी के मुताबिक, छात्र अलग-अलग विचारधाराओं और नजरिए को समझने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों को दूसरों से लड़ने, धमकाने या डराने के बजाय अलग-अलग विचारों को समझना चाहिए.

ये भी पढ़ें: DUSU Elections Result 2026: कोई टेनिस खिलाड़ी तो कोई हैंडबॉल स्टार, जानें डूसू के विजेताओं की कहानी

राहुल गांधी ने छात्रों की चौथी और महत्वपूर्ण विशेषता ईमानदारी बताई. उन्होंने कहा कि छात्र ईमानदारी के साथ काम करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि क्यूरियोसिटी, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से देश बनता है

इससे पहले राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, उनकी समस्याओं और बदलाव की जरूरतों पर सीधे संवाद करने की बात कही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >