PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से फैल रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि किसानों को अब सालाना ₹6 हजार की जगह ₹10 हजार मिलेंगे. लेकिन सरकार ने इस दावे को गलत बताया है. पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साफ किया गया है कि किसानों को ₹10 हजार सालाना देने की कोई घोषणा नहीं हुई है. यानी सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर सही नहीं है. मध्य प्रदेश के किसान ऐसे किसी भी मैसेज या पोस्ट पर तुरंत भरोसा न करें. योजना से जुड़ी सही जानकारी के लिए केवल सरकारी स्रोतों पर भरोसा करें.
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को फिलहाल सालाना ₹6,000 ही मिलते हैं. यह पैसा सरकार तीन किस्तों में देती है. हर किस्त में ₹2,000 सीधे किसान के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. इसलिए किसानों को ₹10,000 सालाना मिलने की बात फिलहाल सही नहीं है. सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे दावों को देखकर भ्रमित न हों. योजना में रकम बढ़ने से जुड़ी कोई भी नई जानकारी सामने आती है, तो उसकी पुष्टि सरकारी वेबसाइट या पीएम किसान के आधिकारिक माध्यम से जरूर करें.
ये भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है. अभी केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है. उम्मीद है कि 24वीं किस्त अक्टूबर में किसानों के खाते में पहुंच सकती है. हालांकि, किसान अभी किसी वायरल मैसेज पर भरोसा न करें और सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.
