मध्यप्रदेश में निकली पटवारी की वेकैंसी, 12 लाख आवेदकों में एमबीए, इंजीनियर और पीएचडी तक के छात्र तक शामिल

MP Patwari Bharti 2023: मध्यप्रदेश में पांच साल बाद 6755 पटवारी के पदों के लिए वेकैंसी आई है. इसके लिए 12 लाख से ज्यादा आवेदन (Application) आ गए हैं. इनमें इंजीनियरिंग, एमबीए और पीएचडी डिग्रीधारी भी शामिल हैं.

MP Patwari Bharti 2023 मध्यप्रदेश में पटवारी (Patwari)की भर्ती परीक्षा में 6 हजार पदों के लिए 12 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है. इनमें इंजीनियरिंग, एमबीए और पीएचडी डिग्रीधारी भी शामिल हैं.

मध्यप्रदेश में पटवारी के पदों के लिए आई वेकैंसी

मध्यप्रदेश में पांच साल बाद 6755 पटवारी के पदों के लिए वेकैंसी आई है. इसके लिए 12 लाख से ज्यादा आवेदन (Application) आ गए हैं. चार लाख से ज्यादा आवेदक वे हैं जो न्यूनतम योग्यता, यानी स्नातक से ज्यादा पढ़े लिखे हैं. पीएचडी पास 1000, इंजीनियरिंग के 85000, एमबीए के एक लाख, पीजी के 1,80,000 उम्मीदवारों ने पटवारी के लिए आवेदन किया है.

दो सत्रों में आयोजित की जाएगी पटवारी पदों के लिए परीक्षा

पटवारी पदों के लिए परीक्षा 15 मार्च को निर्धारित है और दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.पिछली बार राज्य ने पटवारी नौकरियों के लिए परीक्षा 2017-18 में आयोजित की थी.इस साल, 12.79 लाख उम्मीदवारों में से 1,000 डॉक्टरेट हैं, 85,000 के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है, 1 लाख एमबीए स्नातक हैं, और लगभग 1.8 लाख के पास कला और विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री है.

जबकि थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार जनवरी में मध्य प्रदेश की बेरोजगारी दर सबसे कम 1.9 प्रतिशत थी, पटवारी नौकरियों के लिए आवेदकों की बड़ी संख्या चिंता का कारण हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Tags
MP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >