MP राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को एक और झटका, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के नामांकन को मिली मंजूरी

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को बड़ी राहत मिली है. राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी ने दोनों के नामांकन को मंजूरी दे दी है.

भोपाल : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को बड़ी राहत मिली है. राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी ने दोनों के नामांकन को मंजूरी दे दी है.

मालूम हो मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के नामांकन पर लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए उनके नामांकन खारिज करने की मांग की थी. कांग्रेस की मांग पर निर्वाचन अधिकारी एपी सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी से लिखित आपत्तियों पर जवाब मांगा था.

दिग्विजय सिंह ने क्‍या लगाया था सिंधिया के नामांकन पर पेंच

अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने कहा, नामांकन पत्रों की जांच के दिन दिग्विजय सिंह ने निर्वाचन अधिकारी को आपत्ति दर्ज कराई है कि सिंधिया ने उनके खिलाफ लंबित मामलों का ब्योरा नहीं दिया है. धनोपिया ने कहा, न तो सिंधियाजी के हलफनामें और न ही उनके नामांकन पत्रों में उनके खिलाफ लंबित मामलों का उल्लेख है.

इसी प्रकार बरैया ने आपत्ति दर्ज कराई है कि सोलंकी का नामांकन पत्र खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद 13 मार्च को उनका सरकारी नौकरी से त्यागपत्र स्वीकार हुआ है. सोलंकी, बड़वानी के शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (इतिहास) के तौर पर पदस्थ थे और उन्होंने 12 मार्च को अपनी सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया.

धनोपिया ने निर्वाचन अधिकारी से कहा था कि सोलंकी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं क्योंकि जब 13 मार्च को उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था तब तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं हुआ था. सोलंकी का त्यागपत्र 14 मार्च को स्वीकार किया गया है.

इसलिए बरैया ने सोलंकी के नामांकन पर आपत्ति उठाई क्योंकि यह नियमों का उल्लंधन है. मध्यप्रदेश की अप्रेल में रिक्त हो रही तीन सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं. वर्तमान में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को पुन: अपना उम्मीदवार बनाया है. नामांकन पत्रों की वापसी 18 मार्च को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >