Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उमरिया में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

हादसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच कर रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. दरअसल, एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे हुआ. घटना  घुनघुटी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 43 पर मझगवां गांव के पास हुआ. हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे और उमरिया से शहडोल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनका वाहन पेड़ से टकरा गया.

कार में सवार पांच लोगों की मौत
हादसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घटना की जांच कर रही है. हालांकि हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार काफी रफ्तार में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >