मध्यप्रदेश: बरगी डैम में क्रूज पर रोक, सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, रेस्क्यू करने वालों को मिलेगा सम्मान

Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश में बरगी डैम हादसे के बाद सरकार ने क्रूज संचालन पर रोक लगा दी है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

Bargi Dam Cruise Accident: मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की जांच के आदेश दिये हैं. साथ ही क्रूज के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है. गुरुवार (30 अप्रैल) शाम को नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में अचानक आई आंधी की चपेट में आने से एक क्रूज पलट गया. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोगों को बचा लिया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में मारे गये लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जाहिर की है.

सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

राज्य के मुख्यमंत्री ने लोक भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस हादसे की जांच पर्यटन विभाग करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न घटे. उन्होंने कहा कि बचाव दलों ने साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई. सीएम यादव ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव संजय दुबे, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे.

क्रूज संचालन पर रोक

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि पर्यटन मंत्री ने राज्य में क्रूज के संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिये हैं. उन्होंने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. क्रूज हादसे में तलाश के लिए जिला अधिकारियों के अनुरोध पर आगरा से भारतीय सेना की गोताखोर टीमों को रात भर में घटनास्थल पर भेजा गया. सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए. सेना के गोताखोरों ने पांच शव बरामद किए हैं और वे खोजी अभियान में सहयोग कर रहे हैं.

जान बचाने वाले स्थानीय लोगों को मिलेगा ईनाम- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले स्थानीय निवासियों को उनकी बहादुरी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने कई लोगों की जान बचाई थी.

PMNRF की ओर से मुआवजे का ऐलान

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर करते हुए मुआवजे का ऐलान किया है. पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >