kamal Nath: पिछले 10 साल में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के कई पूर्व मुख्यमंत्री, अब हाथ छोड़ने की तैयारी में कमलनाथ?

kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नुकुल नाथ के कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अटकलों से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कमलनाथ की बगावत की खबर से पूरी कांग्रेस पार्टी में भूचाल आ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि कमलनाथ कांग्रेस के सबसे वफादार […]

kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नुकुल नाथ के कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अटकलों से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. कमलनाथ की बगावत की खबर से पूरी कांग्रेस पार्टी में भूचाल आ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि कमलनाथ कांग्रेस के सबसे वफादार नेताओं में गिने जाते हैं. उन्होंने 22 साल की उम्र में पार्टी का हाथ थामा था. उनकी पार्टी में हैसियत इसी बात से समझी जा सकती है कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक बार कहा था कि कमलनाथ उनके तीसरे बेटे जैसे हैं. वैसे में अगर कमलनाथ अपने सहयोगियों के साथ बीजेपी में शामिल हो जाते हैं, तो लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के लिए सबसे तगड़ा झटका माना जाएगा. कमलनाथ ही हैं, जिसने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी कराया. बहरहाल कांग्रेस के लिए यह कोई पहली बार नहीं है, जब उसके पुराने सहयोगी ने बगावत की है. बल्कि इससे पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ दिया और बीजेपी के साथ आ गए.

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) मंगलवार 13 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहतर अवसरों के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का फैसला किया है. अशोक चव्हाण ने कहा कि ‘देश का मूड’ भाजपा के पक्ष में है. बीजेपी में उन्हें सम्मान देते हुए महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना दिया.

कैप्टन अमरिंदर सिंह

2021 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए. देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर ही कैप्टन ने राजनीति में कदम रखा था और कांग्रेस का साथ हुए थे. लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होना अच्छा समझा.

विजय बहुगुणा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उन पूर्व मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं, जिसने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी के कमल में बैठ गए. बहुगुणा मई 2016 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए. बहुगुणा अपने साथ 8 अन्य पूर्व विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल हुए. बहुगुणा का बीजेपी में शामिल होना भी कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका था.

किरण कुमार रेड्डी

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भी 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि इससे पहले भी रेड्डी तेलंगाना अलग राज्य की मांग को लेकर 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में 2018 में फिर से पार्टी में शामिल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >