इंदौर में 14, छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, मध्यप्रदेश में कोविड19 संक्रमित लोगों की संख्या 119 हुई

14 fresh coronavirus positive cases found in indore district of madhya pradesh भोपाल : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक और इंदौर में 14 नये कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में कोविड19 से पीड़ित लोगों की संख्या 119 हो गयी है. गुरुवार को यह संख्या 111 थी. लेकिन, शुक्रवार (3 अप्रैल, 2020) को छिंदवाड़ा में एक 36 वर्ष का व्यक्ति इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाया गया. जिला प्रशासन ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति बीमार पड़ने के बाद किन लोगों के संपर्क में आया था.

भोपाल : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक और इंदौर में 14 नये कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में कोविड19 से पीड़ित लोगों की संख्या 119 हो गयी है. गुरुवार को यह संख्या 111 थी. लेकिन, शुक्रवार (3 अप्रैल, 2020) को छिंदवाड़ा में एक 36 वर्ष का व्यक्ति इस जानलेवा वायरस से संक्रमित पाया गया. जिला प्रशासन ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति बीमार पड़ने के बाद किन लोगों के संपर्क में आया था.

इंदौर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ने देर रात कहा था कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके इंदौर में कुल 14 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसके साथ इस जिला में घातक विषाणु से ग्रस्त लोगों की संख्या 89 हो गयी है. जो लोग संक्रमित पाये गये हैं, उनमें दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए चार लोग भी शामिल हैं. कुल मिलाकर गुरुवार (2 अप्रैल, 2020) को 25 मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

संक्रमित लोगों में 107 मरीज मध्यप्रदेश के हैं और चार तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं, जिनमें से तीन विदेश के हैं और एक ओड़िशा का रहने वाला है. ये चारों लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है. इनमें से पांच की मौत इंदौर में हुई है, जबकि उज्जैन में दो और खरगोन जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘प्रदेश में कोरोना वायरस से गुरुवार देर रात तक कुल 119 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से 107 मध्यप्रदेश के निवासी हैं. प्रदेश में सबसे अधिक 89 मरीज इंदौर के हैं. इनके अलावा जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी, मुरैना एवं ग्वालियर के दो-दो और खरगोन एवं छिंदवाड़ा के एक-एक व्यक्ति के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.’

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने एक वीडियो जारी कर बताया कि संक्रमित पाये गये 30 मरीज अब ठीक हो गये हैं. एक और रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh Jha

Published by: Prabhat Khabar

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >