लोकसभा चुनाव : नामांकन से पहले भगवान के दरबार में अन्नपूर्णा देवी, पति को भी दी श्रद्धांजलि

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के पहले अन्नपूर्णा देवी ने भगवान का आशीर्वाद लिया. वह राधा कृष्ण मंदिर और दुर्गा मंदिर गईं. पति को भी श्रद्धांजलि दी.

Lok Sabha Chunav 2024|कोडरमा, विकास कुमार : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगीं. गिरिडीह में अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अन्नपूर्णा देवी चाराडीह स्थित अपने आवास से निकलीं व राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां उन्होंने राधा रानी का आशीर्वाद लिया.

अन्नपूर्णा देवी राधा रानी का आशीर्वाद लेने के बाद दुर्गा मंदिर गईं

राधा रानी का आशीर्वाद लेने के बाद अन्नपूर्णा देवी दुर्गा मंदिर भी गईं. यहां माता रानी का आशीर्वाद लिया. साथ ही चाराडीह स्थित अपने पति पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव के समाधि स्थल पर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नामांकन को लेकर उत्साहित कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी

कोडरमा लोकसभा सीट से अपने नामांकन को लेकर अन्नपूर्णा देवी उत्साहित दिखीं. उन्होंने कोडरमा की जनता का आभार जताया और एक बार फिर से उन्हें आशीर्वाद देने की अपील की. नामांकन के लिए जाने से पहले अन्नपूर्णा देवी ने बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया. लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग उनके नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचें.

Also Read : अन्नपूर्णा देवी और कालीचरण सिंह के लिए प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य, गिरिडीह व चतरा में करेंगे सभा

अन्नपूर्णा के नामांकन में केशव प्रसाद मौर्य और बाबूलाल मरांडी

बता दें कि अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के कई बड़े नेता और विधायक शामिल हो रहे हैं. अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि उन्हें कोडरमा की जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है. उन्हें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर कोडरमा की जनता उन्हें समर्थन देगी और उनकी जीत सुनिश्चित करेगी.

नॉमिनेशन से पहले अन्नपूर्णा देवी ने पति को दी श्रद्धांजलि. फोटो : प्रभात खबर

400 के आंकड़े को पार करेगी भारतीय जनता पार्टी : अन्नपूर्णा देवी

भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लोग फिर से भाजपा को वोट देंगे और भाजपा निश्चित रूप से 400 के आंकड़े को पार करेगी. अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए, नए कार्यकाल में सबसे पहले उनको पूरा किया जाएगा.

Also Read : कोडरमा लोस की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी दो को करेंगी नामांकन

Also Read : बाबूलाल मरांडी ने JMM को बताया झारखंड विरोधी, बोले-कोडरमा से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से जीत दिलाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >