Lok Sabha Election 2024: 'अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकारा', कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में सार्वजनिक रैली में बोलते हुए बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकारकर राजनीतिक इतिहास में भूकंप ला दिया था.

Lok Sabha Election 2024: 20 मई को अमेठी में वोटिंग है. मतदान से पहले सियासी दल ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगे हैं. ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी की जनता ने उन्हें जिताकर यह साबित कर दिया कि जो सांसद 15 साल गायब रहता है उसे जनता नकार देती है. उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस और राहुल गांधी ने इतने सालों में नहीं किया उससे ज्यादा काम बीजेपी शासन ने पांच साल में करके दिखा दिया.

स्मृति ईरानी ने किया जोरदार हमला
अमेठी में सार्वजनिक रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोग वो हैं जिन्होंने राजनीतिक इतिहास में भूकंप ला दिया था. ये वही लोग है जिन्होंने कांग्रेस के प्रमुख और ‘शहजादा’ को बहुत बुरी तरह से हरा दिया था. उन्होंने राहुल गांधी को हराकर ये संदेश दिया कि अगर कोई सांसद 15 साल तक गायब रहे तो सिर्फ ‘शहजादा’ ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बाहर किया जा सकता है और गरीबों के पास ऐसा करने की ताकत है.

20 मई को अमेठी में है वोटिंग
बता दें, अमेठी में 20 मई को चुनाव है. उम्मीदवारों ने कमर कस ली है. हर दिन रोड शो और चुनावी सभाएं हो रही है. गौरतलब है कि राहुल गांधी इस बार अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने राय बरेली से पर्चा दाखिल किया है. साल 2019 में उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गये थे. उस दौरान उन्होंने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था इस कारण उनकी सांसदी बची रही. 18वीं लोकसभा का चुनाव भी राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से लड़ रहे हैं. रायबरेली से इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी और सोनिया गांधी लगातार सांसद रही है.

रायबरेली खिला कमल तो चार सौ पार अपने आप हो जाएगा- अमित शाह
गौरतलब है कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. राय बरेली में शाह ने पार्टी के 400 पार के नारे को दोहराया और लोगों से कहा कि रायबरेली में कमल खिला दो, चार सौ पार अपने आप हो जाएगा. कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सह राज्‍य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Today News Wrap: पुष्य नक्षत्र में पीएम मोदी करेंगे नामांकन, क्या है सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >