Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाओं के नाम, जानिए कहां-कहां से लड़ेंगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. आम चुनाव को लेकर बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा नेता शामिल किया गया है. बीजेपी […]

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. आम चुनाव को लेकर बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा नेता शामिल किया गया है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 20, दिल्ली में पांच, गोवा और त्रिपुरा में एक-एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है. पीएम मोदी खुद वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

28 महिलाओं को पार्टी ने दिया टिकट

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली में सात लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने दिवंगत पार्टी नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है. बीजेपी ने मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया है. अमेठी से स्मृ‍ति ईरानी को टिकट मिला है. फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी की उम्मीदवार है. लालगंज से नीलम सोनकर को पार्टी ने टिकट दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >