Lok Sabha Chunav: झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन की कैसी है तस्वीर

लोकसभा चुनाव का पहला चरण करीब है. लेकिन, झारखंड में कांग्रेस और झामुमो ने अब तक अपने सभी उम्मीदवारों की भी घोषणा नहीं की है. जानें कैसा है झारखंड का सियासी तापमान.

Lok Sabha Chunav 2024|Jharkhand News| झारखंड का सियासी तापमान में आज बात पीएम मोदी के खिलाफ बने गठबंधन I.N.D.I.A. के हालात की. सूबे की 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामदल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. लोहरदगा लोकसभा सीट पर I.N.D.I.A. के दो बड़े घटक दल आपस में टकरा तो नहीं रहे हैं, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक कद्दावर नेता यहां से भाग्य आजमाने पर अड़ा है. झामुमो ने कांग्रेस को साफ कह दिया है कि वह लोहरदगा से अपना उम्मीदवार बदलने पर विचार करे, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं दिख रही. पलामू में राजद ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है और चतरा सीट भी मांग रहा है. इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस भी अड़ा है. सिंहभूम सीट पिछली बार गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर जीती थी. इस बार वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं. कांग्रेस की इस सीट पर झामुमो ने दशरथ गागराई को चुनाव के मैदान में उतारने का फैसला किया है. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 7 सीट पर भी अब तक I.N.D.I.A. के उम्मीदवार मैदान में नहीं आए हैं. कांग्रेस ने खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा से अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. झामुमो ने गिरिडीह और दुमका सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तो वामदलों ने कोडरमा सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि झारखंड की कांग्रेस और झामुमो की वर्तमान स्थिति क्या है. आइए, ‘झारखंड का सियासी तापमान’ में आपको बताते हैं कि झारखंड में लोकसभा चुनाव का वर्तमान परिदृश्य क्या है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >