रांची में उलगुलान न्याय महारैली के लिए झामुमो ने I.N.D.I.A. की 60 सदस्यीय समिति बनाई

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली के लिए 60 सदस्यों की एक समिति बनाई है. पूरी लिस्ट यहां देखें.

झारखंड की राजधानी रांची में 21 अप्रैल को होने वाली ‘उलगुलान न्याय महारैली’ के सफल आयोजन के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विरोधी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दलों से समन्वय बनाते हुए कई समितियों का गठन किया. इसमें 60 सदस्य बनाए गए हैं.

झामुमो ने बनाई आयोजन समिति, स्वागत समिति व मीडिया समिति

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार (15 अप्रैल) को यह जानकारी दी. झामुमो ने बताया कि ‘उलगुलान न्याय महारैली’ के लिए तीन समितियां बनाईं गईं हैं. आयोजन समिति, स्वागत समिति और मीडिया समिति की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. आयोजन समिति और स्वागत समिति में 26-26 सदस्य हैं, जबकि प्रेस-मीडिया समिति में 8 सदस्य हैं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने बताया कि किस समिति में किसे सदस्य बनाया गया है. पूरी लिस्ट यहां देखें.

तीन समितियां और उनके सदस्यों की पूरी लिस्ट

क्रम सं.आयोजन समितिस्वागत समितिप्रेस-मीडिया समिति
1बैद्यनाथ रामसरफराज अहमदसुप्रियो भट्टाचार्य
2विनोद कुमार पांडेयसविता महतोमनोज कुमार पांडेय
3दीपक बिरुवादीपक बिरुवाराकेश सिन्हा
4फागु बेसरामिथिलेश कुमार ठाकुरसतीशपाल मुजनी
5सुप्रियो भट्टाचार्यसुदिव्य कुमार सोनूकैलाश यादव
6मिथिलेश कुमार ठाकुरहाफिजुल हसनबिनोद लाहेरी
7बेबी देवीविजय हांसदासईद अख्तर
8हाफिजुल हसनमहुआ माजीओंकार नाथ जायसवाल
9विकास सिंह मुंडाराजू गिरि
10नंद किशोर मेहताबन्ना गुप्ता
11योगेंद्र प्रसादजयशंकर पाठक
12बादल पत्रलेखराजीव रंजन प्रसाद
13बंधु तिर्कीअनवर अहमद अंसारी
14शहजादा अनवरविनय सिन्हा दीपू
15राजेश कच्छपमंजूर अंसारी
16रवींद्र सिंहगुंजन सिंह
17अजय शाहदेवतनवीर आलम
18अमूल्य नीरज खलखोअभिलाष साहू
19मानस सिन्हाअभिजीत राज
20संजय लाल पासवानकेदार पासवान
21गौतम सागर राणाअनीता यादव
22रंजन कुमारआबिद अली
23कुमार वरुणशुभेंदु सेन
24सुदामा खलखोसमर सिन्हा
25नरेंद्र चौबेडीएन सिंह
26सौरभ श्रीवास्तवअजय भगत

21 को रांची के प्रभात तारा मैदान में होगी ‘उलगुलान न्याय महारैली’

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार की नीतियों और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में सभी विपक्षी दलों के नेता इस महारैली में शामिल होंगे. झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद इसकी कमान संभाल रखी है. उन्होंने सभी सहयोगी दलों के नेताओं को खुद फोन करके इस महारैली में आने के लिए आमंत्रण दिया है.

ये नेता उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने आएंगे झारखंड

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाली इस महारैली में देश के जाने-माने नेता शामिल होंगे. इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव जैसे नेता शामिल हैं.

Also Read : उलगुलान न्याय महारैली को सफल बनाने में जुटा JMM, कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से मांगा सहयोग

Also Read : इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली मील का पत्थर साबित होगी : कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >