रांची. अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर झारखंड के पहलवान अनूप कुमार गुरुवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर झारखंड कुश्ती संघ और जेएसएसपीएस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. बाजे-गाजे फूल माला के झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने अनूप का शानदार स्वागत किया. मौके पर जेएसएसपीएस से पुष्पा हांसदा, मुकुल टोप्पो, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह व अनूप के परिजन मोजूद थे. इसके बाद जेएसएसपीएस अकादमी में सीइओ जीके राठौर व उनकी टीम ने भी अनूप का स्वागत किया और बधाई दी.
झारखंड के पहलवान अमित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए थाइलैंड गये
रांची. झारखंड के पहलवान अमित गोप गुरुवार को भारतीय कुश्ती टीम का हिस्स बनकर दिल्ली से थाइलैंड के लिए रवाना हुए. 19 से 22 जुलाई तक थाइलैंड़ में अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. लोहरदगा के रहने वाले अमित गोप अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने पर झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष जिशान कमर, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
