चतरा में बस से उतरते वक्त महिला की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Chatra News: चतरा में बस से उतरते समय हुए हादसे ने एक महिला की जान ले ली. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और पीड़ित परिवार के लिए सहायता की मांग की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चतरा से दीनबंधू/मो० तसलीम की रिपोर्ट 

Chatra News: झारखंड में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित सीमा गांव के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सीमा गांव निवासी रीता देवी (32) पति स्व० श्रीराम रविदास के रूप में हुई है. 

बस से अपने गांव लौट रही थी

जानकारी के अनुसार, रीता देवी चतरा से टंडवा जाने वाली “राज” यात्री बस से अपने गांव लौट रही थी. सीमा चौक के पास बस रुकवाकर वह उतरने लगीं, इसी दौरान चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे महिला संतुलन खोकर गिर गई. परिजन और ग्रामीण उन्हें जल्दीबाजी में सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद भड़का आक्रोश, सड़क जाम

घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव के साथ चतरा-सिमरिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि सड़क जाम रात करीब दो बजे से जारी है. पुलिस ने बस को जब्त कर थाना ले आई है. रविवार सुबह सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीण और परिजन मुआवजा, बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा की व्यवस्था की मांग पर अड़े हुए हैं. सड़क जाम होने से सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. 

पांच बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

रीता देवी के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. जिसमें दो पुत्र और तीन पुत्री है. उनके पति श्रीराम रविदास की मौत एक साल पहले बीमारी से ही हो चुकी है. अब इस हादसे के बाद बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >