सोनुआ स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

घटना गुरुवार देर रात करीब दस बजे की

सोनुआ.

सोनुआ व लोटापहाड़ स्टेशन के बीच पड़सा पुलिया के पास रेल पोल संख्या 331/30-18 से सोनुआ पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. युवक की मौत ट्रेन से कट कर हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात करीब दस बजे की है. युवक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. जिससे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है. मृतक के बांयें सीने पर अर्जुन लिखा हुआ है. पुलिस ने युवक की पहचान करने में मदद करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >