सांप काटने से महिला की तबीयत बिगड़ी, रेफर

आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकसाई गांव की रहने वाली है गुरुवारी गोप.

मनोहरपुर. आनंदपुर प्रखंड के बेड़ाकसाई गांव निवासी गुरुवारी गोप (33) सांप के काटने से गंभीर रूप से बीमार हो गयी. घटना शनिवार सुबह तीन बजे की है. परिजनों ने बताया कि गुरुवारी घर में जमीन पर सोयी थी. इस दौरान जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज की बजाय झाड़फूंक कराने लगे. घटना के 5 घंटे बाद भी जब महिला की हालत में सुधार नहीं हुई, तो उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे. यहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. महिला की हालत गंभीर बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >