मनोहरपुर. सांप काटने से महिला की तबीयत बिगड़ी, रेफर

महिला मनोहरपुर के ढीपा गांव की रहने वाली है. घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान सांप ने काट लिया.

मनोहरपुर. प्रखंड के ढीपा गांव निवासी बुधनी कच्छप (20) को सांप काटने से तबीयत बिगड़ गयी. बुधनी कच्छप गर्भवती है. घटना बुधवार रात आठ बजे की है. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बुधनी बुधवार रात में अपने घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया. रात 11 बजे परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

वज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के दूधकुंडी गांव के पिरुडीह टोला में बुधवार शाम को हुई वज्रपात से मवेशी की मौत हो गयी. गुरुवार को पीड़ित किसान भूषण सोय ने इसकी सूचना कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड को दी. श्री सामड ने सीओ से संपर्क कर मुआवजा की मांग रखी. सीओ ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. श्री सामड ने पीड़ित किसान को कागजी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >