पश्चिमी सिंहभूम: चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में ब्लू प्लास्टिक में लिपटा एक अज्ञात महिला का कंकाल मिला. कंकाल मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

रवि शंकर मोहंती की रिपोर्ट

West Singhbhum News: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के बर्टन लेक क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. विकास काम के दौरान कंकाल मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. 

मिट्टी डंप करते समय दिखा कंकाल

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम के पास नए क्रू एंड गार्ड लॉबी भवन का निर्माण होना है. इसके लिए जमीन समतलीकरण का काम चल रहा था. खुदाई से निकली मिट्टी को ट्रकों से बर्टन लेक के बाउंड्री क्षेत्र के बाहर डंप किया जा रहा था. बुधवार दोपहर एक ट्रक से मिट्टी खाली करने के दौरान ब्लू प्लास्टिक में लिपटा कंकालनुमा शव दिखा. शव पूरी तरह सड़ा-गला था. खोपड़ी मिट्टी के बाहर पड़ी थी. खोपड़ी में लंबे बाल होने से आशंका है कि कंकाल किसी महिला का है. 

लोगों में दहशत

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. प्रारंभिक अनुमान है कि खुदाई के दौरान मिट्टी के साथ कंकाल भी ट्रक में लोड हो गया और डंप करते समय बाहर आ गया. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस कंकाल की पहचान, उसकी उम्र और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल पूरे मामले पर रहस्य बना हुआ है. पुलिस और रेलवे प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी

यह भी पढ़ें: पोते की हत्या के आरोप में सौतेली दादी को आजीवन कारावास, 14 महीने पहले हुई थी वारदात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >