पश्चिमी सिंहभूम में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर सड़क के बीचों बीच फेंका, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम में एक युवक की हत्या कर सड़क के बीचों बीच फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना टोकलो थाना क्षेत्र की है.

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हत्या से कर दी गयी है. घटना पैदमपुर गांव की है. उसका शव सड़क के बीचों बीच बरामद हुआ है. मृतक की पहचान जिलिंगबुरु टोला गांव निवासी 22 वर्षीय माली बोयपाई के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हत्या के कारणों का पता नहीं

जानकारी के अनुसार मृत युवक का शव ग्रामीणों ने सड़क पर देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और उसके को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृत युवक के बारे में जानकारी ली गयी. खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

परिजनों ने शव को देखकर जतायी हत्या की आशंका

मृत युवक के परिजनों ने शव देखकर हत्या की आशंका जतायी है. जबकि एएसपी पारस राणा ने बताया कि शव देखने पर पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि कोई चार पहिया वाहन ने युवक को रौंद दिया है. क्योंकि शरीर के कई हिस्सों में कटने का निशान है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं युवक का किसी साथ कोई विवाद तो नहीं था. हालांकि इस संबंध में अब तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में दो स्कूटी सवार को भारी वाहन ने रौंदा, तमाशबीन बन देखते रहे राहगीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >