अंडरपास सड़क की हुई मापी, 10 मई को मेगा ब्लॉक

अंडरपास सड़क की हुई मापी, 10 मई को मेगा ब्लॉक

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलवे के पश्चिमी फाटक तथा एनएच-75 (ई) पर बनने वाले अंडरपास के लिए 10 मई को मेगा ब्लॉक लेने की संभावना है. अंडरपास के लिए रिंग एवं बॉक्स बनकर तैयार हैं. संवेदक ने रेलवे को इसकी सूचना दे दी है. अब रेलवे द्वारा ब्लॉक लेकर रिंग व बॉक्स को पटरी के नीचे लगाना है. दूसरी ओर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने मंगलवार को अंडरपास स्थल की मापी की. इंजीनियरों के मुताबिक यह मापी अंडरपास की संपर्क सड़क बनाये जाने के लिए की गयी है. यदि 10 मई को मेगा ब्लॉक लिया जाता है तो जून तक अंडरपास बनकर तैयार हो जायेगा. इसके बाद बहुत बड़ी आबादी को आवागमन की सुविधा मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >