सीबीएसइ दसवीं में स्कूल टॉपर बना शुभम राज

कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल का दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा.

चक्रधरपुर. कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल का दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. इस वर्ष विद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इसमें शुभम राज 90.4% प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना. श्रेयस सिंह 85.4% के साथ द्वितीय और दीपिका पटेल 83.6% अंक के साथ तीसरी टॉपर बनी. शेष सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर प्राचार्य एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी है. परीक्षा परिणाम के विश्लेषण में प्राचार्य एसपी सिंह, उपप्राचार्य परमानंद झा, एडमिन खगेश्वर तांती, गौतम पांडे और नीतीश विश्वास उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >