एआइआरएफ के सदस्य बने शिवजी शर्मा

एआइआरएफ के सदस्य बने शिवजी शर्मा

चक्रधरपुर.

शिवजी शर्मा को एक बार फिर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) का सदस्य बनाया गया है. नयी दिल्ली में आयोजित एआइआरएफ की बैठक में सर्वसम्मति से उनका चुनाव किया गया. श्री शर्मा को एआइआरएफ के सदस्य बनाये जाने पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल ने खुशी जाहिर की है. मेंस यूनियन के आरके श्रीवास्तव ने कहा कि शिवजी शर्मा को वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाने से मेंस यूनियन की मजबूती बढ़ेगी. रेलकर्मियों की समस्याओं को केंद्रीय स्तर पर रख सकेंगे. इससे रेलकर्मियों की समस्याओं का जल्द निष्पादन हो सकेगा. एआइआरएफ की बैठक 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित की गयी. इसमें देशभर से एआइआरएफ व मेंस यूनियन के अधिकारी शामिल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >