नोवामुंडी में दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में सौंपा

Noamundi News: नोवामुंडी रेलवे स्टेशन के पास असहाय हालत में मिले दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनकी देखभाल की और बाद में चाईबासा स्थित CWC को सौंप दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार की देर शाम, नोवामुंडी थाना क्षेत्र में लगभग पांच साल और नौ साल के दो नाबालिग बच्चों को नोवामुंडी रेलवे स्टेशन के पास असहाय स्थिति में पाया गया.  सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया. पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और संवेदनशीलता के कारण, बच्चों का कल से आज तक पूरा ध्यान रखा गया. उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी और नाश्ता दिया गया और उनकी सुरक्षा एवं आराम का पूरा ख्याल रखा गया. 

बच्चे पहुंचाए गए CWC

आज सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा की अगुवाई में पुलिस गाड़ी से दोनों बच्चों को चाईबासा स्थित बाल कल्याण समिति (CWC) के पास सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया. वहां बच्चों को आगे की देखभाल और जरूरी प्रक्रिया के लिए सौंपा गया. 

परिवार की पहचान अभी नहीं

बच्चों में से एक ने बताया कि वे चाईबासा के मंगला हाट बस स्टैंड के आसपास रहते हैं. फिलहाल उनके परिवार के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. 

DALSA भी रही सक्रिय

इस दौरान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) चाईबासा के पारा-लीगल वालंटियर उमर सादिक भी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने हाईकोर्ट द्वारा संचालित बाल सुरक्षा परियोजना के तहत बच्चों से जरूरी जानकारी संकलित की, जिससे उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिल सके और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्वास की व्यवस्था की जा सके.

प्रशासन की अपील 

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बच्चों के परिवार या निवास के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत CWC चाईबासा या DALSA से संपर्क करें, जिससे कि बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया जा सके. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मनरेगा कर्मियों का हड़ताल जारी, 9-10 अप्रैल को  ग्रामीण विकास मंत्री आवास घेराव का ऐलान

यह भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >