जोबा की जीत सुनिश्चित है, कार्यकर्ता काम कर रहे हैं : डॉ विजय

इंडी गठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव के नेतृत्व में बाइक रैली निकाल कर वोट मांगा गया.

बंदगांव : चुनाव-प्रचार के अंतिम दिन इंडी महागठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में शनिवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के नेतृत्व में बंदगांव व चक्रधरपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल हुए. रैली निकाल कर जोबा माझी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किया. यह रैली भारंडिया से नकटी होते हुए हुडंगदा, कराइकेला, करंजो, राजापारम, मत्कमबेड़ा, बांझीकुसुम पहुंची. जिसके बाद सभी कार्यकर्ता चक्रधरपुर को रवाना हुए. इस दौरान जोबा माझी, हेमंत सोरेन, चंपाई सोरेन आदि के जिंदाबाद के नारे लगाये गये. इस दौरान डॉ विजय ने कहा कि जोबा माझी का जीत सुनिश्चित है.अब कार्यकर्ता जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए तन, मन से काम कर रहे हैं. मौके पर राजेन्द्र मेलगांडी, अरूप चटर्जी, पहलमान महतो, शिवशंकर महतो, सुनील लागुरी, अवनि मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >