दिनभर गर्मी ने किया बेहाल, शाम को छाये बादलों से मिली राहत
चाईबासा: तापमान में एक डिग्री की गिरावट, अधिकतम पारा 43 डिग्री
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
-चाईबासा: तापमान में एक डिग्री की गिरावट, अधिकतम पारा 43 डिग्री
चाईबासा.
रविवार को दिनभर प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल किया. शाम करीब पांच बजे से आसमान में बादल छाने व मौसम के तेवर में आयी नरमी ने तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिलायी. मालूम हो कि दिन में तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल रहे. वहीं, शाम को मौसम ठंडा हुआ, तो पार्क व बाजारों में रौनक नजर आयी. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल ये राहत बनी रहेगी. जानकारी के अनुसार, रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल रहे. इस दौरान रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. बावजूद अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. चाईबासा व इसके आसपास के क्षेत्रों का दिन के करीब चार बजे तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस इसके बाद तापमान में बदलाव से न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस हुआ.
शाम में तापमान में गिरावट से लोगों को मिली राहत:
शाम में तापमान में गिरावट आयी, तो लोगों के चेहरे भी खिल गये. इसे बाद लोग सैर सपाटे के लिए निकले. वहीं, बाजारों में भी शाम को ग्राहकों की आवक अधिक होने से रौनक रही. लोगों का कहना है कि जिले में विगत कई दिनों से तेज धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया. बदले मौसम ने बारिश के संकेत तो दिये लेकिन बारिश ने हुई. ज्ञात हो कि इस अप्रैल माह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।