चक्रधरपुर : 10 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

सोनुआ के विक्रमपुर गांव निवासी कृष्णा उर्फ रामसाई हत्या के आरोप में दस साल से फरार चल रहा था

सोनुआ. सोनुआ पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक सोनुआ के विक्रमपुर गांव निवासी कृष्णा उर्फ रामसाई गागराई हत्या के आरोप में दस साल से फरार चल रहा था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर थी. अब जाकर पुलिस के गिरफ्त में आया है. पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कृष्णा पर 2014 के जनवरी माह में सोनुआ थाना कांड संख्या 1/2024 धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में कृष्णा पुलिस की पकड़ से दूर दूसरे राज्य में काम कर रहा था. जब पुलिस को कृष्णा के गांव आने की सूचना मिली तो गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >