किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया है। पुलिस मार्ग को सुचारु करने के प्रयास में जुटी है।

किरीबुरू-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर सैडल गेट से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे एक बड़ा वाहन तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. इसके कारण यात्रियों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई. प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने की कार्रवाई की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का यह हिस्सा काफी तीखा मोड़ वाला है, जहां भारी वाहनों के चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है. पुलिस ने भी सभी वाहन चालकों से सतर्कता के साथ वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandip K

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >