Jharkhand News: चाईबासा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद

Jharkhand News: चाईबासा में डेढ़ साल पहले हुए गैंगरेप मामले में कोर्ट ने 5 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 5 नाबालिगों का मामला जुबेनाइल कोर्ट में चल रहा है.

Jharkhand News|चाईबासा, भागीरथी महतो : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में महिला सॉफ्टवेयर से गैंगरेप के 5 आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने बुधवार (29 मई) को यह सजा सुनाई.

Jharkhand News: एयरोड्रम के पास हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा (एयरोड्रम) के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से गैंगरेप हुआ था. इस मामले में 5 दोषियों को भादवि की धारा 376 (डी) के तहत आजीवन कारावास (अंतिम सांस तक) की सजा सुनायी गयी है. भादवि की धारा 395, 377, 412 और 376 के तहत दर्ज मुकदमों का सामना कर रहे इन लोगों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

5 आरोपी थे नाबालिग, जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है मुकदमा

सजा पाने वाले दोषियों के नाम सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22), पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19), प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो (21) और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) हैं. सभी चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सालीहातु गांव के रहने वाले हैं. इस मामले में 5 नाबालिग भी आरोपी हैं. सभी का मुकदमा जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है.

20 अक्टूबर 2022 को 10 लोगों ने दिया था अपराध को अंजाम

ज्ञात हो कि 20 अक्टूबर 2022 को शाम में चाईबासा के एयरोड्रम की ओर युवती अपने दोस्त के साथ घूमने गयी थी. शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने वे दोनों को पकड़कर पहले उसके साथ मारपीट की. इसके बाद लड़के को वहां से भगा दिया और लड़की के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

टेक्निकल टीम, फॉरेंसिक टीम, मोबाइल टावर के डाटा की ली मदद

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केस का उद्भेदन कर इसमें संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले के उद्भेदन के लिए गठित विशेष जांच दल ने टेक्निकल टीम के साथ फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली. इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र के मोबाइल टावर के डेटा की भी मदद ली.

इसे भी पढ़ें

चाईबासा : सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती से गैंगरेप में पांच युवक दोषी करार

Jharkhand: चाईबासा हवाई अड्डा घूमने गयी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट में बयान दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >