करंट लगने से बच्ची की मौत, मां गंभीर

मनोहरपुर के लाइलोर गांव में घटी घटना. टेबल पंखे से मां और बेटी को करंट लगा.

मनोहरपुर.

प्रखंड के लाइलोर गांव में सोमवार दोपहर में टेबल पंखे से करंट लगने से दो साल की रीपिका किंबो की मौत हो गई, और मां लुसियानी किंबो (28) गंभीर रूप से झुलस गयी. बच्ची के पिता सोमा किंबो ने बताया कि हमलोग पड़ोस में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने गये थे. घर में उनकी बच्ची और मां थी. दोपहर करीब 12.30 बजे रीपिका खेलते-खेलते पंखे के पास चली गयी. पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था. बच्ची ने जैसे ही पंखे को छुआ, वह पंखे से चिपक गयी. यह देख उसकी मां बचाने के लिए गयी, तो वह भी चिपक गयी. शोर मचाने पर बगल के लोग दोनों को बचाने के लिए दौड़े. दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मां लुसियानी का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >