चाईबासा : गुरु पूर्णिमा पर गायत्री परिवार ने 570 घरों में कराया यज्ञ

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम में 570 से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ.

संवाददाता,चाईबासा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम में 570 से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ. अकेले चाईबासा में 169 घरों में प्रखंड एवं समन्वयक समिति की बहनों ने नये-नये घरों में सामूहिक रूप से यज्ञ कराया. इसके साथ ही गायत्री परिवार का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज कल्याण एवं विश्व कल्याण की भावना से मानव में देवत्व व धरती पर स्वर्ग सा वातावरण को लक्ष्य रखकर किए जा रहे सेवा कार्य के उद्देश्य को प्रस्तुत किया गया. बताया कि गायत्री मंत्र और यज्ञ से मानसिक शांति व शारीरिक स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है. इसकी जानकारी गायत्री परिवार की महिला समन्वयक चंचल गुप्ता ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >