चंपुआ : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत

चंपुआ थाना के तोलकनंदा गांव की एक युवती ने उसी गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है.

जैंतगढ़ : चंपुआ थाना के तोलकनंदा गांव की एक युवती ने उसी गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. इस संबंध में युवती ने चंपुआ थाना में शिकायत की है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि गांव के एक युवक के साथ विगत अगस्त माह से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच वह गर्भवती ही गयी. उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को देकर जल्द शादी करने का जब दबाव बनाया, तो युवक शादी से मुकर गया और गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा. जब पीड़िता नहीं मानी तो आरोपी ने उसने उसी गांव के एक मित्र की मदद से जबरदस्ती उसे गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भ नष्ट कर दिया. इसके बाद पीड़िता चंपुआ थाना पहुंच कर लिखित शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >