“कुछ तो शर्म करो!”- पूर्व सीएम ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- 2 लाख मुआवजा इंसानियत का मजाक

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चाईबासा के सदर अस्पताल में बच्ची को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने के मामले में हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है और दोषियों पर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए.

Champai Soren, सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चाईबासा के सदर अस्पताल में बच्ची को एचआईवी पॉजिटिव बल्ड चढ़ाने के मामले में हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने सरकार पर इस केस की लीपा पोती करने का आरोप लगाया. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चाईबासा में हुई दुखद घटना ने झकझोर कर रख दिया. जब भी हम लोग किसी डॉक्टर के पास या अस्पताल जाते हैं, तो स्वस्थ होने के साथ साथ जिंदगी के रक्षा की उम्मीद लगाते हैं. लेकिन चाईबासा की इस घटना ने भरोसे और विश्वास को तोड़ कर रख दिया. यह लापरवाही नहीं, बल्कि अपराध है, जिसके दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाना चाहिए. उन्होंने अफसोस जातते हुए आगे लिखा कि राज्य सरकार कुछ लोगों को निलंबित कर के पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है.

झारखंड सरकार ने असंवेदनशीलता का परिचय दिया

चंपाई सोरेन ने आगे लिखा कि राज्य सरकार ने इन मासूम बच्चों की जिंदगी की कीमत 2-2 लाख रुपये लगाकर अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है. यह न्याय की मूल अवधारणा का मजाक है. सरकार को एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा किए गए इस अपराध की जिम्मेदारी लेकर हर परिवार को कम से कम 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देना चाहिए. साथ ही पीड़ित परिवार की मर्जी के अस्पतालों में आजीवन मुफ्त इलाज की सुविधा देनी चाहिए.

Also Read: बिहार से आकर धनबाद के सोने-चांदी की दुकानों में कर थे डकैती की तैयारी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

चंपाई सोरेन बोले- कुछ तो शर्म करें

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि इतने गंभीर मामले में भी जिस प्रकार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से पहले मामले को दबाने की पुरजोर कोशिश हुई, उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. लेकिन विडंबना ये है कि सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पीड़ितों को मुआवजा देकर सोशल मीडिया पर ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे वे उन पर कोई ऐहसान कर रहे हों. उन्होंने अंत में लिखा कि अरे, कुछ तो शर्म करो !

Also Read: छठ की तैयारी बनी हादसे का सबब, देवघर में तालाब में डूबकर किशोरी की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >