चक्रधरपुर में दो दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

चक्रधरपुर में दवा निरीक्षक ने दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दवाओं के स्टॉक और सुरक्षा मानकों की जांच की गई और बिना पर्चे के दवा न बेचने की चेतावनी दी गई।

चक्रधरपुर : प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से दवा निरीक्षक ने चक्रधरपुर की दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. जांच में एक दुकान में नींद की गोलियां और दूसरी में न्यूरोलॉजिकल उपचार की दवाएं मिलीं, जिनके खरीद-बिक्री व स्टॉक अभिलेख सही पाए गए. दोनों दुकानों में कोडीन युक्त सिरप नहीं मिला तथा दवाओं का भंडारण नियमानुसार था. एक दुकान में अग्निशामक यंत्र नहीं मिलने पर उसे तत्काल लगाने का निर्देश दिया गया. दवा निरीक्षक ने बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के नियंत्रित दवाओं की बिक्री नहीं करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की चेतावनी दी.

अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से निरीक्षण

प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से दवा निरीक्षक ने चक्रधरपुर स्थित दो खुदरा दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री अभिलेखों तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई. एक दुकान में नींद की गोलियां तथा दूसरी दुकान में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के उपचार में उपयोग होने वाली दवाएं मिलीं. इन दवाओं के खरीद, बिक्री और स्टॉक संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई, जो पूरी तरह सही पाए गए. दोनों दुकानों में कोडीन युक्त सिरप का स्टॉक नहीं मिला. दवाओं के रखरखाव एवं भंडारण की व्यवस्था भी नियमानुसार पाई गई. दुकानों में साफ-सफाई तथा संक्रमण से बचाव के लिए ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: राजकोट में पश्चिमी सिंहभूम के चार मजदूर बंधक, मारपीटकर कराया जाता है काम; घर लौटने की लगा रहे गुहार

निरीक्षण के दौरान नहीं पाया गया अग्निशामक यंत्र

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में अग्निशामक यंत्र नहीं पाया गया, जिस पर संबंधित संचालक को तत्काल इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. दोनों दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले. दवा निरीक्षक ने दुकानदारों को बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के किसी भी नियंत्रित दवा की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी. साथ ही नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर लगाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi mohanty

Published by: Sameer Oraon

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >