नोवामुंडी कॉलेज में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Noamundi News: नोवामुंडी कॉलेज में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. बीडीओ ने बताई जनकल्याण में इसकी अहम भूमिका. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध की रिपोर्ट

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में जनगणना 2027 को लेकर दूसरे चरण के ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत नोवामुंडी कॉलेज में की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक ने दीप जलाकर कर किया. इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और सुपरवाइजर बड़ी संख्या में मौजूद रहे. 

जिम्मेदारी के साथ ट्रैनिंग लेने की अपील 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ पप्पू रजक ने सभी प्रशिक्षुओं से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला होती है. इसके आंकड़ों के आधार पर सरकार अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण और संचालन करती है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि सही और सटीक आंकड़े ही बेहतर नीति निर्माण में सहायक होते हैं, इसलिए सभी प्रगणक और सुपरवाइजर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं.

प्रतिभागियों ने लिया जनगणना सफल बनाने का संकल्प 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़ी अलग-अलग प्रक्रियाओं, सर्वेक्षण तकनीकों और डाटा संकलन के तरीकों की जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को फील्ड में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी बताया गया. कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गंभीरता देखने को मिला. सभी प्रतिभागियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया. 

इसे भी पढ़ें: पलामू डीसी ने एमएमसीएच का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार लाने का दिया अल्टीमेटम

इसे भी पढ़ें: प्रसव पीड़ा के बाद पांकी सीएचसी में भर्ती महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >