चक्रधरपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के दो शहरी मतदान केंद्रों ने मिसाल कायम की है. राजकीयकृत राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या-195 (कमरा संख्या-1) और 196 (कमरा संख्या-3) में मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने पर एसडीओ (पोड़ाहाट) सहित वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ अनिता देवी व विजय लक्ष्मी, वॉलंटियर भावना महतो व प्रभावती महतो और सुपरवाइजर जावेद अहमद को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क और समर्पण का यह अनूठा उदाहरण अन्य केंद्रों के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी.
चक्रधरपुर में बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलेंटियर को प्रशासन ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित
चक्रधरपुर के मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर और वॉलेंटियर्स को प्रशासन ने शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

तस्वीर है | Prabhat Khabar Network