चक्रधरपुर. जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को प्रभावी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की द्वितीय बैठक की जायेगी. बैठक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक साथ सभी मतदान केंद्रों पर होगी. इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है.
जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलओ-2 की बैठक 14 को
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ और बीएलए-2 की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी.

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त | Prabhat Khabar Network