जगन्नाथपुर में डंडे से पीट-पीट कर पिता की हत्या

पिटाई के बाद पिता को लहूलुहान छोड़कर भाग गया, समय पर इलाज नहीं मिलने से रात को घर में ही हुई मौत, मां के बयान पर थाने में बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

जैंतगढ़. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपोसी गांव में किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने डंडे से पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी. घटना मंगलवार देर शाम की है. बुधवार की सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद आरोपी बेटा फरार है. वहीं, मृतक की पत्नी ने बेटे के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम आरोपी बेटा राउतु केराई बाहर से घर पहुंचा. इस बीच पिता बेलपोसी निवासी मारकंडो केराई (47) ने बेटे से कुछ कहा. इसपर दोनों के बीच बहस हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में झगड़ा हो गया. इस बीच, पुत्र राउतु ने नशे की हालत में घर से डंडा निकाला और पिता पर लगातार हमला किया. इससे पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. पिता को गंभीर हालत में छोड़कर रात को भाग गया. घर में पड़े-पड़े मारकंडो की देर रात मौत हो गयी. बुधवार की सुबह उसकी पत्नी बलमा केराई ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीण मुंडा ने घटना की जानकारी जगन्नाथपुर थाना को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >