चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी से सिंहभूम संसदीय सीट के लिये लोस का टिकट न मिलने से बगावती तेवर अपनाये मझगांव विधायक बड़कुंअर गागराई ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है. हालांकि अभी उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वे किस पार्टी के टिकट पर पर अथवा निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे है.
अलबत्ता यह जरूर कहा कि इसकी घोषणा वे 18 तारीख को करेंगे. 13 मार्च को पार्टी की ओर से लोस प्रत्याशी के रुप में चक्रधरपुर विधायक लक्ष्मण गिलुवा के नाम की घोषणा के बाद से ही बड़कुंवर के समर्थक बागी तेवर अपनाये हुए है. वही बड़कुंअर के स्टैंड को लेकर शुक्रवार का पूरा दिन अटकलों में गुजर गया. बड़कुंअर ने इस दौरान न ही चर्चाओं पर विराम लगाया न ही उसे खारिज ्िरया. अपना स्टैंड क्लीयर करते हुए बड़कुंवर ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
