बंदगांव : पीएलएफआइ नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर अजय पूर्ति ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा बंदगांव थाना के जलासर से मार्शल मुंडू उर्फ बुतरू मुंडू तथा चमप्बा पंचायत के कैला होरो को गिरफ्तार किया है. पुलिस 12 मई के दोपहर 12 बजे तक इन दोनों को कोर्ट में उपस्थित नहीं करती है, तो अनिश्चितकालीन झारखंड बंद की घोषणा की जाती है.
गिरफ्तार पीएलएफआइ सदस्यों को पुलिस कोर्ट में पेश करे, नहीं तो बंदी
बंदगांव : पीएलएफआइ नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर अजय पूर्ति ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा बंदगांव थाना के जलासर से मार्शल मुंडू उर्फ बुतरू मुंडू तथा चमप्बा पंचायत के कैला होरो को गिरफ्तार किया है. पुलिस 12 मई के दोपहर 12 बजे तक इन […]

हत्याकांड के आरोपी हैं गिरफ्तार नक्सली : एसपी
खूंटी के एसपी अश्विनी सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि मार्शल मुंडू उर्फ बुतरू और कैला होरो पीएलएफआइ सदस्य हैं. ये दोनों तीन हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं. 4 अप्रैल 2017 को दो युवकों की हत्या, पादरी हत्याकांड एवं सरिता कंस्ट्रक्शन के गाड़ियों को आग लगाने समेत कई मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी. तोरपा थाना क्षेत्र के रोनहे गांव से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है.