भतीजे ने बड़ी मां पर हथियार से किया हमला, गिरफ्तार

जोड़ा. संतान नहीं होने पर अपनी बड़ी माता पर जादू-टोना करने का संदेह करता था आरोपी · भतीजा के हमले से बड़ी मां के कान और चेहरे पर गंभीर चोट आयी बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र के टेलीफोन के निकट कुमार साईं में भतीजे ने अपनी ही बड़ी मां (पिता के बड़े भाई की पत्नी) […]

जोड़ा. संतान नहीं होने पर अपनी बड़ी माता पर जादू-टोना करने का संदेह करता था आरोपी
· भतीजा के हमले से बड़ी मां के कान और चेहरे पर गंभीर चोट आयी
बड़बिल : जोड़ा थाना क्षेत्र के टेलीफोन के निकट कुमार साईं में भतीजे ने अपनी ही बड़ी मां (पिता के बड़े भाई की पत्नी) पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी भतीजे को खुद पर और उसकी पत्नी पर बड़ी मां द्वारा जादू टोना करने का अंदेशा था. भतीजे के हमले से जख्मी बड़ी मां को जोड़ा स्थित टाटा स्टील अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना सोमवार की है.
आरोपी बुन्धुलू उर्फ़ बुलु महतो की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी. काफी समय से प्रयास के बाद भी संतान नहीं नहीं हो रहा था. बुलु जिसका जिम्मेदार अपनी बड़ी मां भानुमती महतो को समझ रहा था. सोमवार को किसी बात को लेकर घर में नोंक-झोक शुरू हुई. जिसके बाद बुलु ने बड़ी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.जिससे भानुमती का कान और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है.
भानुमती का एक कान बुलु के वार से पूरी तरह कट गया है. घटना के बाद बुलु फरार हो गया. परिवार के लोगों ने भानुमति को किसी तरह टाटा स्टील के अस्पताल पहुंचाया. घटना पर जोड़ा थाना में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी बुलु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >