तांतनगर. घर से भागी युवती का पेड़ पर लटका शव मिला, भाई का आरोप
ससुर ने कमाने को कहा, तो दामाद ने उसे ही कुल्हाड़ी से काट डाला
जमशेदपुर के करनडीह निवासी सूरज पिंगुवा के साथ शुक्रवार को घर से भागी थी मुक्ता
चाईबासा : तांतनगर थाना क्षेत्र के पड़सा गांव की मुक्ता पूर्ति (22) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. शुक्रवार को पिलका गांव के सूरज पिंगुवा ने उसे बहला-फुसला कर शादी की नीयत से बुलाकर ले गया. दो दिन बाद रविवार को गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर एक पेड़ पर मुक्ता का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला. शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैली गयी है. रविवार शाम को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही शाम को पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में ले लिया था. इधर, मृतका ने मंझारी थाने में सूरज के खिलाफ बलात्कार कर हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस भी आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
साप्ताहिक हाट जाने के लिए घर से निकली थी मुक्ता: सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. परिजनों ने बताया कि मृतका मुक्ता पूर्ति (22) शुक्रवार को सुबह भरभरिया साप्ताहिक हाट जाने के लिए घर से निकली थी. शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की. इस दाैरान पता चला कि वह पिलका क्षेत्र के सूरज पिंगुवा से शादी कर ली है. रविवार की दोपहर गांव के कुछ बच्चे खेत की ओर चिड़िया मारने के लिए गये, तो एक पेड़ पर ओढ़नी से फांसी लगाकर झूलते हुए युवती को देखा. बच्चों ने गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी. जानकारी पाते ही ग्रामीण घटनास्थल गये तो युवती की मुक्ता पूर्ति के रूप में पहचान की .
बड़ा बालजोड़ी
