जिस कंपनी को एसडीओ ने बिना रजिस्ट्रेशन बताया, वो रजिस्टर्ड

बीडीओ पर फर्जीवाड़ा का मामला. एसडीओ की जांच रिपोर्ट में मिली त्रुटि बीडीओ पर कार्रवाई के लिए गठित की गयी मंतव्य कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा मनोज कुमार चाईबासा : देवघर जमीन घोटाला के आरोप में धनबाद जेल में बंद मनोहरपुर बीडीओ देवेंद्र कुमार को फरजी कंपनी बनाकर अवैध खनन कराने के मामले में […]

बीडीओ पर फर्जीवाड़ा का मामला. एसडीओ की जांच रिपोर्ट में मिली त्रुटि
बीडीओ पर कार्रवाई के लिए गठित की गयी मंतव्य कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
मनोज कुमार
चाईबासा : देवघर जमीन घोटाला के आरोप में धनबाद जेल में बंद मनोहरपुर बीडीओ देवेंद्र कुमार को फरजी कंपनी बनाकर अवैध खनन कराने के मामले में थोड़ी राहत मिली है.
अवैध खनन कराने के आरोप में तत्कालीन चक्रधरपुर एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता की जिस जांच रिपोर्ट पर बीडीओ को अवैध खनन मामले का दोषी पाया गया था, अब उसी जांच रिपोर्ट में कई खामियां सामने आ गयी है. चक्रधरपुर एसडीओ की जांच रिपोर्ट कई बिंदुओं पर गलत हो गयी है. लिहाजा, मनोहरपुर बीडीओ को मनोहरपुर में मिट्टी, मुरुम, गिट्टी, पत्थर का अवैध खनन कराने के आरोप में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन बीडीओ की मुश्किल इससे कम नहीं हुई है.
बीडीओ पर मुख्य आरोप
बीडीओ पर मुख्य आरोप फरजी कंपनी बनाकर अवैध खनन कराने का था
शिव गुरु व देवी कंस्ट्रक्शन द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के खनन कराने का आरोप था
प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक अशोक सिन्हा के साथ मिल खनन का आरोप
रॉयल्टी नहीं जमा कराने तथा जांच के बाद शो-कॉज होने के बाद रॉयल्टी जमा कराया
अवैध खनन के मिट्टी, मु्रुम, गिट्टी का सरकारी योजना में उपयोग हुआ
सरकार के मंतव्य मांगने के बाद जांच में पकड़ायी त्रुटियां
मनोहरपुर बीडीओ देवेंद्र कुमार पर किसी ने मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में अवैध खनन कराने की शिकायत की थी. शिकायत पर चक्रधरपुर के तत्कालीन एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता से मामले की जांच करायी गयी थी. जांच में बीडीओ पर मनोहरपुर में बालू, गिट्टी, पत्थर, मुरुम, मिट्टी का अवैध खनन कराने का दोषी पाया गया था. एसडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बीडीओ देवेंद्र कुमार पर आरोप गठित करते हुए सरकार से कार्रवाई की अनुशंसा की थी.
डीसी द्वारा कार्रवाई की अनुशंसा के बाद बीडीओ को सरकार ने शो-कॉज किया. बीडीओ के शो-कॉज के बाद सरकार ने बीडीओ पर कार्रवाई के लिए डीसी से मंतव्य मांगा. डीसी ने मंतव्य देने के लिए तीन सदस्यीय टीम बनायी. टीम में एडीसी, प्रशिक्षु आइएएस व सीकेपी एसडीओ को शामिल किया गया. मंतव्य कमेटी ने मामले को फिर से देखा, जिसमें तत्कालीन एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता की जांच में त्रुटि पायी गयी. मंतव्य कमेटी ने अपना मंतव्य कलमबंद कर दिया है. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है.
सरेंडर कर जेल जा चुका है बीडीओ, हाल में सरकार ने किया निलंबित
बीडीओ पर देवघर में जमीन घोटाले के आरोप में केस चल रहा था. इस बीच 16 फरवरी को बीडीओ ने छुट्टी का आवेदन देकर एक दिन ( 20 फरवरी) को छुट्टी मांगी. बिना सूचना के लगातार गायब रहे. प्रभात खबर ने बीडीओ के धनबाद जेल जाने का खुलासा किया. हाल में सरकार ने बीडीओ को सस्पेंड कर दिया है.
कमेटी ने क्या दिया मंतव्य
शिव गुरु व देवी कंस्ट्रक्शन का विकास शाखा से रजिस्ट्रेशन है
प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारी से दूरी बनाकर रखना चाहिए था
रॉयल्टी से संबंधित मामले को खनन विभाग को सौंप देना था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >