चेकडैम से सालोंभर उन्नत खेती कर सकेंगे किसान

सीकेपी. चेकडैम से जामीद, सिलफोड़ी, बांदोडीह व मेरमेरा के किसान होंगे लाभान्वित चक्रधरपुर : प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के नाला में श्रृंखलाबद्ध दो चेकडेम का शिलान्यास रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, झामुमो विधायक शशिभूषण सामड, जिप सदस्य रतनलाल बोदरा व मुखिया मेलानी बोदरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ किया. दोनों […]

सीकेपी. चेकडैम से जामीद, सिलफोड़ी, बांदोडीह व मेरमेरा के किसान होंगे लाभान्वित

चक्रधरपुर : प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के नाला में श्रृंखलाबद्ध दो चेकडेम का शिलान्यास रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, झामुमो विधायक शशिभूषण सामड, जिप सदस्य रतनलाल बोदरा व मुखिया मेलानी बोदरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ किया. दोनों चेकडैम का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल चाईबासा से किया जा रहा है. मौके पर सांसद श्री गिलुवा ने कहा कि सिलफोड़ी नाला में दो चेकडेम का निर्माण होने से सैकड़ों किसान सालों भर खेती कर सकते हैं.

विधायक श्री सामाड ने कहा कि डैम का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. 11 माह की अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चेकडैम बनने से चार मौजा जामीद, सिलफोड़ी, बांदोडीह व मेरमेरा के किसानों को लाभ मिलेगा. इस क्रम में श्रद्धा इंटरप्राइजेज के संवेदक अनूप करन ने कहा कि दोनों चेकडैम सिलफोड़ी भाग-1 व भाग-2 में एक करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनेगा. इस अवसर पर बिरसा मुंडा, गणेश तांती, बंटी सालुजा, भीमसेन होनहागा, पोरेश मंडल, श्रीबंत षाड़ंगी, त्रिनाथ महतो, तुमार सामाड, सूरज खंडाइत, लोकनाथ सामड, मोकरन बोदरा, गणेश सामड, जलधर भूमिज, अशोक लोहार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >