दो ट्रकों में टक्कर, चालक घायल

नोवामुंडी : हाइवा (जेएच-01ओटी/ 9883) ने विपरित दिशा से आ रही ट्रक (जेएच-05एएच/2960) में टक्कर मार दी. जिससे दोनों वाहन के चालक घायल हो गये. ट्रक के चालक को हल्की चोट लगी है. वह भागकर बड़ाजामदा चला गया. जिसके कारण उसका नाम पता नहीं चल सका है. आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन […]

नोवामुंडी : हाइवा (जेएच-01ओटी/ 9883) ने विपरित दिशा से आ रही ट्रक (जेएच-05एएच/2960) में टक्कर मार दी. जिससे दोनों वाहन के चालक घायल हो गये. ट्रक के चालक को हल्की चोट लगी है. वह भागकर बड़ाजामदा चला गया. जिसके कारण उसका नाम पता नहीं चल सका है. आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के इंजन केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक का अगला चक्का टूट कर फेंका गया. वहीं हाइवा वाहन के चालक माटा चांपिया का शरीर इंजन में फंस गया था.

काफी मशक्कत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ललित प्रजापति व अन्य के अथक प्रयास से माटा को बाहर निकाला जा सका. घटना शनिवार को अहले सुबह 4.30 बजे नोवामुंडी-जगन्नाथपुर मेन रोड स्थित लाल पुलिया के समीप घटी. चालक माटा कुटिंगता गांव का रहने वाला है. दुर्घटनाग्रस्त हाइवा नोवामुंडी के अंकज गुप्ता की है. हाइवा गिट्टी लोड करने प्लांट जा रहा था. जबकि ट्रक बड़ाजामदा के हीरालाल प्रजापति उर्फ फंटुस का है. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. मौके पर हाइवा के घायल चालक को थाना प्रभारी बृजलाल राम की पहल पर टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >