ट्रैक्टर जलाकर भागे तीन अपराधी

सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के महुलडीहा स्थित भाजपा नेता सह उप प्रमुख सुंदरलाल महतो के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर (जेएच 06सी 7752) को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाला कर दिया. आग से ट्रैक्टर का हुड व सीट जल गया. जबकि इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है. आग […]

सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के महुलडीहा स्थित भाजपा नेता सह उप प्रमुख सुंदरलाल महतो के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर (जेएच 06सी 7752) को बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाला कर दिया. आग से ट्रैक्टर का हुड व सीट जल गया. जबकि इंजन को भी आंशिक क्षति पहुंची है. आग लगने की खबर मिलने के बाद रात में उप प्रमुख श्री महतो के परिजनों ने पानी डाल कर आग को बुझाया. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनुवा अंचल थाना के इंस्पेक्टर आनंद मिन्हास मिंज व थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुटे.

पुलिस उप प्रमुख के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. टैक्टर पनसुवां गांव निवासी अर्जुन महापात्र का था. जो काम खत्म होने के बाद रात को श्री महतो के घर के बाहर खड़ा कर दिया गया था. ट्रैक्टर जलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. हालांकि इस घटना को नक्सली घटना से जोड़ कर देखा जा रहा था. सुंदर महतो के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन अज्ञात लोग ट्रेक्टर को जला कर भागने की फुटेज दिखाई दिया है. तीनों युवकों की खोजबीन में पुलिस जुट गयी है. जांच के क्रम में पुलिस ने आगजनी की घटना को नक्सली घटना से इंकार किया है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी : एएसपी
एएसपी अमन कुमार ने ट्रैक्टर में आगजनी की घटना को नक्सली घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अपराधी नजर आ रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. ट्रैक्टर मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ में यह पता चला है कि कुछ दिन पूर्व किसी युवती के साथ छेड़खानी के बाद तीन युवकों के साथ मारपीट की घटना हुई थी. उस घटना को इस आगजनी की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है. पुलिस छानबीन शुरू कर दिया है. शीघ्र ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >