छह हिरासत में, सरगना की तलाश में पुलिस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी कुछ खुलासा नहीं किया है. मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है. इसके लिए पुलिस ने महालीमुरूप, गम्हरिया, रांची व खरसावां […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस ने अभी कुछ खुलासा नहीं किया है. मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है. इसके लिए पुलिस ने महालीमुरूप, गम्हरिया, रांची व खरसावां से गुइराम दास, अजीत कुमार , विंजन प्रधान, संतोष प्रधान, हबीब रहमान व नसीब अख्तर को हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी शंभु कसेरी नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रही है. पुलिस उसे गिरफ्तार करने खरसावां गयी थी, लेकिन फरार बताया जा रहा है.

सूचना के मुताबिक चक्रधरपुर के चांदमारी में एक व्यक्ति के आवास पर मोबाइल समेत अन्य सामग्री की चोरी हुई थी. इससे बाद चोरी का एक मामला चक्रधरपुर थाने में दर्ज हुआ था. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. चोरी की गयी मोबाइल के इएमआई नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रेस करना शुरू किया. चोरी का मोबाइल को किसने बेचा, कौन खरीदा, चोरी की घटना में कौन-कौन शामिल थे आदि बिंदुअों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि मोबाइल चोरी मामले में पूछताछ की जा रही है. पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है. जल्द ही चोरी की घटना का परदाफाश हो जायेगा.
मोबाइल चोर गिरोह का परदाफाश करने में जुटी सीकेपी पुलिस
हिरासत में लिए गये लोग सरायकेला जिला व रांची के रहने वाले
खाना देने में की देरी, दम निकलने तक पीटता रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >