मारपीट कर लूटी बाइक व रुपयों से भरी थैली

चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के रोरो नदी स्थित पाताहातु पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गरीब कॉलोनी (पंच कुटीर) निवासी महताब हैदर के साथ मारपीट कर बाइक समेत रुपयों से भरी थैली लूट कर भाग गये. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है. इस संबंध में महताब हैदर ने दो मई की सुबह […]

चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के रोरो नदी स्थित पाताहातु पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने गरीब कॉलोनी (पंच कुटीर) निवासी महताब हैदर के साथ मारपीट कर बाइक समेत रुपयों से भरी थैली लूट कर भाग गये. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है. इस संबंध में महताब हैदर ने दो मई की सुबह सदर थाना में चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

पीड़ित महताब ने बताया है कि वे रात को अपनी बाइक (जेएच-06बी-2001) घर गरीब कॉलोनी लौट रहे थे. इसी दौरान पाताहातु पुल के पास उसके मोबाइल पर फोन आया. जब वह बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर बात कर रहा था, तभी पाताहातु की ओर से एक बाइक पर सवार चार लाेग आये और मोबाइल छीन ली. फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गिरा दिया.

इसके बाद उसकी बाइक लेकर पाताहातु की ओर भाग गये. उन्होंने बताया कि बाइक की हैंडल में झोला था, जिसमें पांच हजार रूपये, दो रिचार्ज करने वाला मोबाइल, छह एटीएम कार्ड व बैंक का पासबुक व रजिस्टर था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >